बेवफा शायरी-Bewafa shayari in Hindi-हिंदी शायरी


बेवफा शायरी-Bewafa shayari in Hindi-हिंदी शायरी





1. ये बेवफा वफा की कीमत क्या जाने
    ये बेवफा गम ए मोहब्बत क्या जाने
    जिन्हें मिलता है हर मोड़ पर नया हमसफर
    वो वाला प्यार की कीमत क्या जाने

2. गलतफहमी का एक पल भी जहरीला होता है
    हजारों प्यार भरे लम्हों को एक पल में भुला देता है

3. कोई अच्छा लगे तो उनसे मोहब्बत मत करना
    2 दिन तो आएंगे खुशी से मिलने
    तीसरे दिन कहेंगे इंतजार मत करना

4. मोहब्बत पर कभी ऐतबार मत करना
    किसी से कभी प्यार मत करना
    क्योंकि प्यार में जब मिलेगा धोखा
    तब रह नहीं पाएगा अकेला

5. लोगों ने मुझे बताया कि वक्त बदल जाते हैं
    और वक्त ने मुझे बताया कि लोग बदल जाते हैं

6. कौन कहता है कि नेचर और सिग्नेचर कभी बदलता नहीं....
    बस एक चोट की दरकार है यारों
    अगर उंगली पर लगी तो सिग्नेचर बदल जाएगा
    और दिल पर लगी तो नेचर बदल जाएगा


Bewafa shayari image



7. हो सकता है, मैं नहीं जानता कि प्यार क्या होता है!!
    लेकिन इतना जरुर जानता हूं कि
    प्यार में धोखा खाना कैसा होता है

8. तुझे क्या फर्क पड़ेगा मुझसे बिछड़ने से
    सच्ची मोहब्बत तो मेरी है तेरी नहीं

9. जिंदगी तो हमारी भी शानदार थी
    मगर कमबख्त मोहब्बत ने बीच में शरारत कर दी


10.एक बार भूल से ही कहा होता कि
     हम किसी और के भी हैं
     तो खुदा कसम हम तेरे साये से भी दूर रहते


11. हिसाब बराबर रहा
      चलो कोई गम नहीं
      हमारे पास तुम नहीं
      तुम्हारे पास हम नहीं

12. कोशिश बहुत की तेरे बिना खुश रहने की
      पर हिम्मत ना हुई खुद को धोखे में रखने की

13. हर कोई मुझे जिंदगी जीने का तरीका बताता है
     अब उन्हें कैसे बताऊं कि
      मेरा एक ख्वाब अधूरा है
      वरना जीना मुझे भी आता है

14. कोई विश्वास तोड़े तो उसका भी धन्यवाद करें
      क्योंकि वह हमें सिखाते हैं
      किसी पर विश्वास हमें सोच समझ कर करना चाहिए

15. मेरी मोहब्बत आधी रह गई
      पर उसका टाइम पास पूरा हो गया


bewafa shayari status in hindi



16. तुझे भूल कर भी भूल ना पाएंगे
      हम बस यही एक वादा निभा पायेंगे
      हम मिटा देंगे खुद को भी जहां से
      लेकिन दिल से तेरा नाम
      मिटा ना पाएंगे हम

17. तेरे बिना रह नहीं सकता
      पर तेरी खुशी के लिए मैं
      से दूर होने का दर्द भी सह लेता हूँ।

18. एक बार किसी को दिल दिया था
      बदले में धोखा मिला
      यह घाटे का व्यापार अब बार-बार नहीं हो सकता
      यह इश्क़ का अपराध अब हमसे दोबारा नहीं हो सकता

19. प्यार तो तुझसे आज भी उतना ही है
      जितना कल था बस तुझे एहसास नहीं
      और हमें तुझसे प्यार है हमने यह जताना छोड़ दिया

20. तुझे खबर नहीं तेरी यादें मुझे किस तरह सताता है
      कभी अकेले में हंसाता है
      तो कभी महफिलों में रुलाता है

21. बादाम खाने से उतनी अकल नहीं आती
      जितना धोखा खाने से आती है


22. लोग आईना कभी भी नहीं देखते
      अगर आईने में चित्र की जगह
      चित्र दिखाई देती तो

23. जितनी भीड़ बढ़ रही है दुनिया में
      लोग उतने ही अकेले होते जा रहे हैं
      इस दुनिया के लोग भी कितने अजीब हैं
      सारे खिलौने छोड़ कर जज्बातों से खेलते हैं


bewafa shayari photo



24. क्यों भरोसा करना है गैरों पर
      जब जिंदगी की राहों में हमें चलना है
      खुद के ही पैरों पर

25. मोहब्बत कितनी भी सच्ची हो
      लेकिन एक बात तो तय है
      बिना दर्द के कभी मोहब्बत
      कि नहीं जा सकती

26. हजारो महफिले हैं
      और लाखों मेंले हैं
      लेकिन जहां तुम नहीं
      वहां हम अकेले हैं


27. दूरियां होने से कोई फर्क नहीं पड़ता
      हम कल भी तुम्हारे थे
      और आज भी तुम्हारे हैं
      बस फर्क सिर्फ इतना है
      तुम कल हमारे थे
     और आज तुम किसी और के हो


28. मिले वफा मोहब्बत में
     अब वो दौर नहीं
     अब इश्क महज खेल है
     और कुछ नहीं


29. अगर सब कुछ मिल जाए जिंदगी में तो
       तमन्ना किसकी करोगे
       कुछ अधूरी ख्वाहिशें ही तो
       जिंदगी जीने का मजा देती है

30. उसकी मजबूरी तो बस एक बहाना था
      सच्चाई तो यह है
      उसे किसी और का हो जाना था

31. नसीब से ज्यादा भरोसा किया था तुम पर
      लेकिन नसीब इतना नहीं बदला
      जितना तुम बदल गए

Post a Comment

أحدث أقدم